फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोग स्वस्थ, कोरोना का नया केस नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग स्वस्थ, कोरोना का कोई केस नहीं मिला
विज्ञापन

शामली। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। कोरोना के तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 34 हो गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। दो लोग स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में सक्रिय केस की संख्या 34 हो गई है।
जिले में 3023 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में 35 बूथों पर हुए टीकाकरण में 3023 लोगों को टीके लगाए गए।
बृहस्पतिवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को 19 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इन बूथों पर 2060 लक्ष्य के सापेक्ष 1540 लोगों को पहली डोज व छह लोगों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस तरह से 75.05 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और 155 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को 16 बूथों पर टीकाकरण हुआ। 1800 के लक्ष्य के सापेक्ष 757 लोगों को पहली डोज व 720 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे। इन बूथों पर 82.06 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 148 वॉयल खर्च हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 3023 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना को मिली वैक्सीन की 400 डोज
कैराना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को सीएचसी पर वैक्सीन की 400 डोज भेजी गई। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सीएचसी पर कोविशील्ड वैक्सीन की 400 डोज भेजी गई है। वैक्सीनेशन के लिए सीएचसी, एवरग्रीन स्कूल व इस्लामिया इंटर कॉलेज में वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें