फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Tue, 12 Jun 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली/कैराना/कांधला। जिले में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। कांधला में युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। बाद में अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। उधर, शामली में देर रात मेरठ-करनाल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी शनाख्त नहीं हो सकी। कैराना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव आट्टा निवासी दुष्यंत कश्यप (45) खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। उसके परिवार में तीन बेटी व दो बेटे हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुष्यंत खेत पर गया था। जब किसान वहां से गांव लौट रहा था। गांव के नजदीक पहुंचने पर बुढ़ाना की ओर से आ रहे एक ट्रक ने किसान को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किसान की मौत की सूचना पर कुछ देर में ही परिवार व ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने दस लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर रोड के दोनों ओर लंबी लंबी वाहनों की कतारें लग गई। मामले की सूचना पुलिस को लगने पर मौके पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाया, लेकिन जाम नहीं खुला। ग्रामीण विधायक को बुलवाने की मांग पर अड़ गए। सुबह करीब आठ बजे विधायक के प्रतिनिधि के रूप में  कांधला से नरेश सैनी, तहसीलदार रणवीर सिंह के साथ पहुंचे। तहसीलदार व नरेश सैनी ने लोगों को कार्रवाई व मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।  
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव भूरा निवासी हाकम अली (40) रविवार की शाम बाइक पर कैराना से अपने गांव जा रहा था। भूरा रोड पर पीछे से आए तेजगति के ट्रक ने उसकी बाइक में साइड मार दी। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते हुए सरकारी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव को ले जाने की बात कही। बाद में पुलिस ने शव का पंचानामा भर कर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
मेरठ-करनाल हाइवे पर सोमवार की सुबह करीब तीन बजे अज्ञात वाहन चालक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर डायल-100 पुलिस तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस ने शव की शनाख्ती का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें