फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल खट्टा गैंग के तीन बदमाशों की कोर्ट में हुई पेशी

विज्ञापन
शामली : कैराना कोर्ट में पेशी पर लाया गया आकाश जाट। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना (शामली)। कुख्यात रहे राहुल खट्टा गैंग के तीन बदमाशों की शुक्रवार को कोर्ट में पेशी कराई गई। इस दौरान कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही कैराना स्थित कोर्ट परिसर में चार दरोगा के अलावा पुलिस पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। सुबह करीब 11:30 बजे गाजियाबाद, बागपत और सहारनपुर जेल में बंद राहूल खट्टा गिरोह के बदमाश आकाश जाट, नितिन उर्फ ठंडा व धर्मेंद्र की कैराना स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी कराई गई। तीनों बदमाश राहुल खट्टा गैंग के बताए गए हैं। जिनके ऊपर रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।
2015 में थानाभवन में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक व्यापारी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया था। उक्त मुकदमे में तीनों बदमाशों के अदालत से वारंट कराए गए थे, लेकिन बदमाश कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। 2015 के जानलेवा हमले के मुकदमे में तीनों बदमाशों की कोर्ट में पेशी कराई गई। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे और आने जाने वालों की तलाशी ले रहे थे। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों बदमाशों की कड़ी सुरक्षा में वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड ने चलाया तलाशी अभियान
शुक्रवार को कोर्ट में कुख्यात बदमाशों की पेशी से पहले ही शामली से डॉग स्क्वॉड की टीम ने कचहरी पहुंचकर तलाश अभियान चलाया। टीम के साथ चल रहे डॉग ने संदिग्ध स्थानों की जांच की और टीम के सदस्यों ने कोर्ट परिसर में बिना वजह घूम रहे लोगों को हड़काया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें