फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रांसफार्मर पर काम करते समय तीन लाइनमैन करंट से झुलसे

Sun, 19 Jan 2025 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कस्बा बनत में विद्युत ट्रांसफार्मर पर काम करते समय अचानक करंट आने से तीन संविदा लाइनमैन झुलस गए। इनमें एक लाइनमैन की हालत गंभीर बताई गई है। करंट आने से ट्रांसफार्मर फट गया और उसका तेल बिखर गया।
विज्ञापन

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में बस अड्डे पर नगर पंचायत कार्यालय के सामने एक हजार किलोवाट का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। रविवार देर शाम करीब सात बजे बनत बिजलीघर के संविदा लाइनमैन विपिन निवासी कंजरहेड़ी, राजन निवासी बनत व गौरव आदि शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। मौके पर जेई राकेश कुमार व अन्य कई कर्मचारी भी मौजूद थे। उसी समय अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट से विपिन दूर जाकर गिरा, जबकि राजव व गौरव भी करंट की चपेट आ गए। करंट से ट्रांसफार्मर फट गया और उसका तेल बिखर गया और उसमें आग लग गई। लोगों ने मौके पर आकर आग को बुझाया। एंबुलेंस से दोनों लाइनमैन को अस्पताल ले जाया गया। विपिन की हालत गंभीर बताई गई है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि लाइन में करंट आने की जांच की जाएगी। इसमें जो दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें