कोराना संक्रमित त्रिपुरा के तीन जमाती कोविड अस्पताल में भर्ती
शामली। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर त्रिपुरा के तीनों जमातियों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित जमातियों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। कस्बा झिंझाना में स्वास्थ्य विभाग की 17 टीमों ने डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कर दिया है। शामली और थानाभवन में 18 लोगों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया गया है।
कस्बा झिंझाना में इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में रखे गए त्रिपुरा के तीन जमातियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट सोमवार देर रात पॉजिटिव आई थी। इन तीनों जमातियों को मंगलवार सुबह झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कर लिया। रविवार देर रात को त्रिपुरा के पांच जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। पांच दिन पहले पहले थानाभवन के भैंसानी मस्जिद में मिले दो बांग्लादेशी और शामली की मस्जिद में मिले असम के जमाती को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी 11 जमातियों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।