फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतरराज्यीय पशु चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अंतरराज्यीय पशु चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला। गांव भारसी मोड़ पुल पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, दो अवैध चाकू और एक चोरी की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम आदर्श मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और टॉप टेन बदमाश है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी शुक्रवार की शाम को क्षेत्र के गांव भारसी मोड़ पुल पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को एक बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया तो उनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और पास ही एक ईख के खेत में घुस गए। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग करते हुए तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम नदीम उर्फ हांडा पुत्र जमशेद उर्फ जगशेर उर्फ बाबू उर्फ घसीटा निवासी सवदी रोड मंदिर वाली गली, मोहल्ला मिमलाना रोड थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर, हाल निवासी गढ़ी हुसैनपुर थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर, सद्दाम पुत्र नब्बू उर्फ नवाब निवासी संजय नगर कस्बा बनत थाना आदर्श मंडी शामली, खुर्शीद उर्फ कालू पुत्र गफ्फार निवासी मोहल्ला खैल कस्बा व थाना कांधला बताए हैं। पुलिस ने पकड़े गए तीनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश अंतरराज्यीय चोर है। तीनों पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दर्जनों पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों में दर्ज हैं कई मुकदमे
कांधला। मुठभेड़ में गिरफ्तार नदीम उर्फ हांडा पर हरियाणा में अलग-अलग थानों में 16 पशु चोरी के मुकदमे व पंजाब के मोहाली में पशु चोरी के दो मुकदमे वशामली के कांधला में तीन मुकदमे दर्ज हैं। सद्दाम पुत्र नब्बू उर्फ नवाब पर शामली में हत्या के प्रयास सहित पशु चोरी के आठ मुकदमे और एक पशु चोरी का मुकदमा हरियाणा राज्य के करनाल थाने में दर्ज है। खुर्शीद उर्फ गफ्फार पर थाना कांधला पर पशु चोरी के चार मुकदमे पंजीकृत हैं। बनत निवासी सद्दाम आदर्श मंडी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और टॉप टेन बदमाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें