फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश राणा, प्रसन्न चौधरी समेत तीन ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन
शामली तहसीलदार न्यायालय कक्ष में गन्ना मंत्री सुरेश राणा का थानाभवन सीट के लिए नामांकन दाखिल कर? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
सुरेश राणा, प्रसन्न चौधरी समेत तीन ने दाखिल किया पर्चा
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में मंगलवार को थानाभवन विधानसभा सीट से गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भाजपा, शामली विधानसभा से रालोद की ओर प्रसन्न चौधरी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सुरेश राणा की ओर से उनके अधिवक्ता और प्रस्तावकों ने नामांकन पत्र का सेट दाखिल किया। कैराना विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजय कौशिक शिव विहार रेलपार ने पर्चा दाखिल किया गया।
वहीं, शामली विधानसभा से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, कैराना विधानसभा से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह भाजपा, संगीता सिंह आम आदमी पार्टी, सेठपाल निर्दलीय, सरोज कश्यप निर्दलीय, अश्वनी कुमार निर्दलीय, संजीला पंजीठ निर्दलीय, फरजाना पंजीठ निर्दलीय ने नामांकन पत्र खरीदे। थानाभवन विधानसभा सीट से बसपा से राजकुमार सैनी, प्रमोद कुमार निर्दलीय, बिजेंद्र सिंह निर्दलीय, सत्यम संयम कांग्रेस, खालिद एआईएमएमआईएम ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली विधानसभा से कंवरपाल भाज्जू निर्दलीय, रविंद्र निर्दलीय, सुनीता ने सार्वजनिक लोक शक्ति पार्टी, आसिफ भारतीय जन जागृति पार्टी आदि ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए अब तीन दिन शेष बचे हैं। इन तीनों दिनों में नामांकन प्रक्रिया में तेजी आएगी। 14 जनवरी को सपा की ओर से कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन के अधिवक्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। तीन नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किए गए हैं। जिले में सभी विधानसभा से कुल चार नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।

शामली जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष में नामांकन करते कैराना सीट से निर्दलीय उम्मीदवार विजय कौश?- फोटो : SHAMLI

शामली नामांकन करने जाते सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी।- फोटो : SHAMLI

शामली एसडीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र जमा करते सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें