फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तीन चुनाव, 31 प्रत्याशियों की जमानत हो चुकी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर पिछले दस साल के तीन बार के चुनाव की बात करें तो अब तक 31 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो चुकी है। सिर्फ सात प्रत्याशी ही जमानत बचा पाए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनमें भाजपा के प्रदीप चौधरी ने सपा की हसन परिवार की तबस्सुम बेगम को हराकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के हरेंद्र मलिक तीसरे नंबर पर रहे थे। प्रदीप चौधरी और तबस्सुम ही जमानत बचा पाए थे। अन्य 11 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई थी। खास बात यह रही कि 7 प्रत्याशी तो सिर्फ सैकड़े का आंकड़ा ही प्राप्त कर सके। इस चुनाव में 1666703 वोट पड़े थे, यानी 67.44 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इसी तरह वर्ष 2014 के चुनाव में 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोकर रहे थे। तीन प्रत्याशियों को छोड़कर आठ प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई थी। इस चुनाव में कुल 1531767 वोट पड़े थे। यानी 73.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। जनता दल की प्रत्याशी सुनीता सैकड़े पर ही सिमटकर रह गई थीं।
विज्ञापन


इस बार वर्ष 2024 के चुनाव की यदि बात की जाए तो चुनाव मैदान में 14 प्रत्याशी थे, जिनमें से छह ऐसे प्रत्याशी रहे, जिन्होंने वोटों का सैकड़ा ही छुआ। प्रत्याशी नंद किशोर ने 420, प्रीति कश्यप 781, विक्रम सैनी 736, मो. कादिर 436, योगेश 664 और विक्रम ने 897 मत प्राप्त किए। सपा प्रत्याशी इकरा हसन, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को छोड़कर सभी 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। नोटा को 3213 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें