फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक देने पर पति सहित तीन के विरूद्ध मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

कैराना। अदालत में विचाराधीन दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद पति ने फोन पर अपनी पत्नी को तीन बार तलाक दे दिया। पीड़िता कीे तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के अनुसार मोहल्ला खैलकला निवासी गुलिस्ता का निकाह 2018 में मुजफ्फरनगर निवासी आमिर के साथ हुआ था। दहेज उत्पीड़न के चलते कुछ ही दिन गुलिस्ता ने अपने पति सहित अन्य ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित पक्ष के अनुसार मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को गुलिस्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि दहेज उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद उसके पति आमिर ने उसे तीन बार तलाक तलाक बोल कर तलाक दे दिया। इस कार्य में उसके ससुर अनीस और सास जरीना ने भी अपने बेटे का साथ दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति आमिर, ससुर अनीस और सास जरीना निवासी मुजफ्फरनगर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें