कैराना। आर्य कन्या इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का रविवार को समापन हो गया। प्रधानाचार्या रेणू देवी और ट्रेनर गीता रानी ने ध्वजारोहण किया।
छात्रा मुस्कान, फिजा, हिना, रेशमा, मीनाक्षी, रमसा, सुषमा व अंजलि चौहान ने सरस्वती वंदना व मुख्य अतिथि एसडीएम संदीप कुमार के लिए स्वागत गीत प्रस्तुत किया। एसडीएम ने छात्राओं के बनाए गए टेंट व उनकी सज्जा का निरीक्षण किया। एसडीएम ने पूछा कि टेंट क्यों और किन परिस्थितियों में बनाए जाते हैं। जिस पर छात्राओं ने कहा कि आपात काल, बाढ़, भूकंप व प्राकृतिक आपदा के समय जब स्काउट गाइड सेवा के लिए जंगलों में जाते हैं, तो वहा टेंट लगा कर रहना पड़ता है। ट्रेनर गीता रानी ने गांठें लगाना, जंगलों में विषम परिस्थितियों ने पेड़ों से फल तोड़कर पेट भरना व बिना आग के भोजन बनाना सिखाया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रीति वर्मा, बेबी, स्वेता शर्मा, रितु राज व लवी सिंघल आदि मौजूद रहे।