शामली। जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 14 हो गई है।
सोमवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में तीन और कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि करीब 2300 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है, जिनमे शामली में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के पूर्व में मिले दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 14 हो गई है।
किशोरों को टीके की पहली डोज का लक्ष्य हुआ पार
शामली। जिले में किशोरों को पहली डोज का लक्ष्य पार हो गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को 15 से 18 साल के 330 किशोरों को पहली डोज मिली है। इन्हें मिलाकर अब तक 96029 किशोरों को पहली डोज का टीका लग चुका है जबकि 95970 का लक्ष्य निर्धारित था। इस तरह से जिले में लक्ष्य को पार करते हुए 100.06 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। 2391 किशोरों को दूसरी डोज का टीका लगा है। अब तक 20766 लोगों को दूसरी डोज लगी है। 18 साल से अधिक आयु वर्ग में 323 को पहली डोज और 960 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इसके अलावा 32 लोगों को सतर्कता डोज लगी है।