शामली माजरा रोड स्थित हॉटस्पॉट सेंटर
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित तीन नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। इनमें सिपाही के सैंपल की जांच ट्रू नेट मशीन से हुई है, जबकि बाकी दो लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट वाले बताए गए हैं।
बृहस्पतिवार देर शाम आई सैंपलों की रिपोर्ट में तीन नए केस कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं। इनमें कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही हाल ही में दिल्ली से घर लौटा था। सिपाही के सैंपल की जांच सीएचसी शामली में ट्रू नेट मशीन से की गई, जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अन्य दो सैंपलों की रिपोर्ट मेरठ मेडिकल से प्राप्त हुई है। इनमें एक व्यक्ति पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव का क्लोज कांटेक्ट बताया गया है। इसके अलावा चार दिन पहले झिंझाना क्षेत्र में पॉजिटिव मिली महिला के क्लोज कांटेक्ट में आने वाले व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव के तीन नए केस आए हैं, जिनमें दिल्ली से हाल ही में लौटे सिपाही के सैंपल की ट्रू नेट मशीन से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अन्य दो लोग पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के क्लोज कांटेक्ट वाले हैं। नए मिले तीनों कोरोना पॉजिटिव लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।
शामली इंदिरा कॉलोनी हॉटस्पॉट सेंटर में तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI
शामली मोहल्ला पटेल नगर स्थित हॉटस्पॉट सेंटर पर तैनात पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI