थाना समाधान दिवस में आईं तीन शिकायतें
शामली। शनिवार को थाना समाधान दिवस में शहर कोतवाली में दो और झिंझाना थाने पर एक शिकायत आई।
शहर कोतवाली में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान दो शिकायतें आईं, जिनमें एक शिकायत गांव सिंभालका की जमीन संबंधी विवाद की रही, जबकि दूसरी शिकायत मोहल्ला अटल विहार निवासी युवक की रही। आरोप है कि उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से बार-बार कॉल आ रही है, जो कि अश्लील बातें करता है और धमकी देता है। एएसपी ने दोनों समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। झिंझाना थाने पर एसडीएम मणि अरोरा ने शिकायतों को सुना। थाना समाधान दिवस में गागौर निवासी व्यक्ति ने जमीन संबंधित शिकायत की। एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कैराना कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान दो शिकायतें आईं, जिनका मौके पर ही समाधान करा दिया गया। गढ़ीपुख्ता में थाना समाधान दिवस में तहसीलदार ऊन रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान जमीन संबंधी एक शिकायत आई। तहसीलदार ने हल्का लेखपाल को समस्या का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।