पब्लिक एड्रेस सिस्टम से किया जागरूक
शामली। जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत पुलिस ने लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से महिला एवं बाल सुरक्षा, सम्मान एवं अपराध के संबंध में जागरूक किया।
शनिवार को एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों और पीआरवी द्वारा महिला एवं बालिकाओं के प्रति संवेदनशील होने की साथ इनके विरुद्ध अपराधों के प्रति सजग करते हुए कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। पुलिस ने आम लोगों को उनकी समस्याओं के निवारण के लिये खुद को मित्र होना बताया गया। कहा कि अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को बेझिझक पुलिस तक पहुंचाए। पुलिस द्वारा समस्या का यथा संभव निस्तारण एवं निपटारा किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को थाने में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं की सहायता के लिए पुलिस हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई।