फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चोरी की लाखों की नकदी के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 03:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एसओजी, कैराना व झिंझाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन चोरों को लाखों की नकदी तथा सोने चांदी के के गहनों के साथ गिरफ्तार किया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन


छह फरवरी को झिंझाना के गांव दथेड़ा, 25 मार्च को गंगारामपुर खेड़की, 23 मार्च व 16 जून को गांव गढ़ी हसनपुर तथा नौ जून को कैराना के गांव बुच्चाखेड़ी व 10 जून को गांव भूरा में चोरों ने लाखों की नकदी व सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए थे। एसपी अभिषेक ने चोरी की इन सभी घटनाओं के खुलासे के लिए एसओजी के साथ ही कैराना व झिंझाना पुलिस की टीम लगाई थी। बृहस्पतिवार को शामली बाईपास से भूरा जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए एक लाख 58 हजार 300 रुपये, सोने की दो गले की चेन, सात सोने की अंगुठी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, नौ जोड़ी पाजेब चांदी की, एक जोड़ी चांदी के बिछुए तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी आशु, अजीम उर्फ लंबू व अमन उर्फ ऐलान निवासी गांव आलमपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि तीन आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें