फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनसेवा केंद्र संचालक समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। एसओजी और साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक जनसेवा केंद्र संचालक और दो एजेंट हैं। एक आरोपी शामली जिले के ओदरी गांव और दो उत्तराखंड के ऋषिकेश के रहने वाले हैं। मास्टमाइंड अभी पकड़ में नहीं आया।
जिले में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के खेल का अमर उजाला ने खुलासा किया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया था।
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी रामसेवक गौतम ने प्रेसवार्ता में बताया कि 19 फरवरी को एसीएमओ डॉ. अथर जमील की तरफ से साइबर क्राइम थाने पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की टीमें गठित की गईं थी। आयुष्मान कार्ड बनाने के तीन आरोपी मुबीन निवासी गांव ओदरी, अतुल चौहान निवासी आवास काॅलोनी ऋषिकेश जिला देहरादून मूल निवासी गांव नूरपुर हट्टी थाना नगीना जिला बिजनौर और राकेश पांडे निवासी कैनाल रोड ऋषिकेश हैं।
विज्ञापन

आरोपियों में राकेश पांडे ऋषिकेश में जनसेवा केंद्र चलाता है,जबकि मुबीन व अतुल चौहान आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लोगों की तलाश करते थे। एक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों से 1500 से दो हजार रुपये वसूलते थे। पुलिस इस मामले में जांच में अभी जुटी है।

कांट के कुर्रिया कलां पीएचसी पर प्रसव कक्ष का टूटा दरवाजा।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें