शामली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 19 आयु वर्ग में बालक वर्ग में नितिन व बालिका वर्ग में क्रिस्टी ने बाजी मारी। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मेरठ करनाल रोड स्थित एकेडमी में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 10 वर्ष से 19 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। 10 वर्ष बालक वर्ग में दिव्यांशु प्रथम, वरदान द्वितीय व वैदिक तृतीय रहा। 13 वर्ष आयु वर्ग में अर्चित प्रथम, लक्ष्य द्वितीय व विहान तृतीय रहा। 15 वर्ष वर्ग में अर्चित प्रथम, विराट द्वितीय व लक्ष्य तृतीय रहा।
17 वर्ष वर्ग में दुष्यंत प्रथम, अर्चित द्वितीय व कुणाल तृतीय रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में नितिन प्रथम, दुष्यंत द्वितीय व शुभ तृतीय रहा। 17 वर्ष वर्ग में अक्षी प्रथम, सिया द्वितीय व अवनि तृतीय रही। 19 वर्ष बालिका वर्ग में क्रिस्टी प्रथम, लवि द्वितीय व सृष्टि तृतीय रही। विजेताओं को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरबीर मलिक व उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी व मंडी थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने सम्मानित किया।
सेरा में जन समस्याएं सुनती देहरा विधायक कमलेश ठाकुर। संवाद