फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एटीएम कार्ड बदलने वाले तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2024 04:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
काधला पुलिस द्वारा गिरफ्तार धोखाधड़ी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शामली/कांधला। कांधला थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20 हजार रुपये नकद और कार बरामद की है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया 17 सितंबर को कांधला क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली निवासी खलील से पीएनबी शाखा कांधला में अज्ञात व्यक्तियों ने असली रुपये लेकर बदले में रुमाल में रद्दी के कागज थमा दिए थे। एसपी के मुताबिक सोमवार को कांधला थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिडाना नहर पुल भट्ठे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 20 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।
आरोपी प्रवीण उर्फ अनिल उर्फ लंगडा निवासी गांव हिरनवाड़ा थाना बाबरी, हाल पता जी-9/61 सेक्टर 15 रोहिणी नई दिल्ली, महेश उर्फ जवानी निवासी सी 2/137 सेक्टर 27, थाना साहबाद डेरी नई दिल्ली, मूल निवासी गांव लद्दी सरया थाना गोरिया कोठी जिला सिवान, बिहार और प्रदीप उर्फ कालिया निवासी गांव अकोना थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल पता रोहिणी सेक्टर 27 थाना शाहबाद डेयरी नई दिल्ली रहे।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 31 अक्तूबर 2023 को स्टेट बैंक कांधला के एटीएम पर एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर उसके खाते से रुपये निकाले थे। 14 मार्च 2024 को एक्सिस बैंक के एटीएम से फिर एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर धोखाधड़ी कर उसके खाते से नकदी निकालना बताया है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया।श
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें