फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डिप्थीरिया से बचाने के लिए स्कूल में बच्चों को लगेगा टीका

Tue, 22 Oct 2024 03:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद के 596 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में डिप्थीरिया की रोकथाम के लिए उनका टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने बीएसए को पत्र भेजकर निर्देशित किया है। कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत पांच से 16 वर्ष तक के सभी विद्यार्थियों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट सौंपे, ताकि टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन

हर स्कूल में एक-एक शिक्षक को नोडल की जिम्मेदारी सौंप उन्हें बच्चों का डाटा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी माह शिक्षाधिकारियों के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। दरअसल जागरूकता के अभाव में ज्यादातर अभिभावक बच्चों का टीकाकरण नहीं कराते हैं, इससे बच्चों को इन बीमारियों से जूझना पड़ता है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बच्चों का डाटा तैयार करने का आदेश दिया है। डिपथीरिया से बचाने के लिए कक्षा पांच तक के बच्चों को डीपीटी-2 की बूस्टर डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 10 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को टीडी 10 टिटनेस और 16 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को टीडी-16 की बूस्टर डोज दी जाएगी। शिक्षक बच्चों के टीकाकरण कार्ड की जांच कर उन बच्चों की सूची बनाएंगे, जिन्हें टीका नहीं लगा है। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें