थाना भवन पुलिस ने पकडे चोरी के आरोपी
थानाभवन। अंबाला हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी का सरिया और लोहा बेचने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। इसके अलावा चोरी की बाइक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया शामली से अंबाला जा रहे हाईवे पर गांव गोगवान के पास पुल का निर्माण चल रहा है। 31 जनवरी 2023 को चोरों ने लोहे की प्लेट, सरिया व जैक आदि चोरी कर लिया था। श्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अंकुर त्यागी ने थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लोहे के पाइप, जैक व सरिया आदि सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार चोरों के नाम विजय उर्फ मनी मोहल्ला खैल, महबूब मोहल्ला सराय कस्बा थानाभवन और अरुण शर्मा निवासी गोगवान जलालपुर है। थाना प्रभारी ने बताया कि इनमें से दो लोगों पर पूर्व मेंं भी थाने में अन्य मामले दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक चोरी करने के आरोपी राहुल निवासी अस्पताल काॅलोनी टंकी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पानीपत से चोरी हुई बाइक बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।