फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाभियों की मारपीट से क्षुब्ध युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास

Sun, 04 Feb 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। भाभियों द्वारा मारपीट करने से क्षुब्ध युवती ने जहरीली दवाई का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने युवती को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने युवती की तीन भाभियों को गिरफ्तार करके शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


पिछले काफी समय से पुराना बाजार में युवती का अपने भाइयों व भाभियों के साथ विवाद चल रहा है। शनिवार को भाभियों द्वारा मारपीट करने से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीली दवाई को सेवन कर लिया तथा एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती को सीएचसी भर्ती कराया जहां डाक्टरोें ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि युवती की हालत ठीक है। मारपीट करने के आरोप में युवती की भाभी नजमा, फातमा व आसमा निवासी पुराना बाजार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें