फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तिहाड़ जेल में बंद हत्या की साजिश के तीन आरोपी कोर्ट में नहीं हुए पेश

Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की साजिश रचने के आरोपी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और गोगी गैंग के शूटर योगेश उर्फ टूंडा, दीपक उर्फ तीतर और दिनेश करालिया बृहस्पतिवार को कैराना कोर्ट में पेश नहीं हो सके। अब कोर्ट ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई के लिए 16 नवंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन

26 अगस्त की शाम शामली के आर्यपुरी स्थित नाला पटरी पर अंकित बालियान की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। शामली पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद योगेश टूंडा, दीपक उर्फ तीतर और दीपक करालिया को आरोपी बनाया है।
योगेश और दीपक ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर करने की आशंका जताते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। तीन नवंबर को अदालत ने आदेश जारी किए थे कि दोनों आरोपियों को बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनाकर कैराना कोर्ट में पेश किया जाए। साथ ही पेशी के दौरान वीडियोग्राफी कराने के भी आदेश दिए थे।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि शामली पुलिस की तरफ से कस्टडी रिमांड के लिए कैराना कोर्ट में सुनवाई के लिए तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस द्वारा कैराना कोर्ट में पेश होना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते आरोपी कैराना कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने अब सुनवाई के लिए अगली तिथि 16 नवंबर निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें