फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला राई में दूसरे दिन भी मारपीट, तीन का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। एक दिन पहले पंचायत के दौरान नगला राई में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद रविवार को फिर झगड़ा हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगला राई में पुरानी रंजिश के निपटारे के लिए हुई पंचायत के दौरान मारपीट होने पर एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया था। रविवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों अफसरूण, जाहिद व गयूर को गिरफ्तार करके उनका चालान कर दिया। इसके अलावा पुलिस ने झगड़ा करने पर सतीश व सुमित, निवासी जगनपुर और राशिद उर्फ सोनू, निवासी आलकला को सरेराह राहगीरों से गालीगलौज करने पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें