फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमें में फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। तीन वर्ष पूर्व हुए दुराचार के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी पर दुष्कर्म पीड़िता ने समझौते का दबाव बनाते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोतवाली में क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसके साथ मोहल्ले के आरोपी ने दुराचार किया था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में आरोपी जमानत पर छूटकर आ गया है। आरोप उस पर मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहा है। फैसला न करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन पहले रात 8 बजे आरोपी छह साथियों के साथ तमंचे व धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें