फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीनो अम्ल, पेप्टाइड व प्रोटीन विषय पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में अमीनो अम्ल, पेप्टाइड व प्रोटीन विषय पर विभागीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रसायन विज्ञान विभाग की 35 छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने विषयों पर विचार रखे।
विज्ञापन

छात्राओं ने बताया कि अमीनो अम्ल क्या होते हैं, अमीनो अम्लों से मिलकर पेप्टाइड बंध बनाते हैं और पेप्टाइडों की श्रृंखला से प्रोटीनों का निर्माण होता है। इन सभी के रासायनिक पहलुओं पर अपने विचारों को छात्राओं ने आईसीटी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से समझाया। छात्राओं ने प्रोटीनों की संरचनाओं को समझाते हुए उनके गुणों को बताया। साथ ही ये भी बताया कि प्रोटीन हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं। गोष्ठी के लिए रसायन विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं के 15 समूह बनाए गए थे। जिनको समूहवार अपने-अपने विचार रखने थे। गोष्ठी में तीन समूहों का चयन किया गया। जिन्होंने विषय पर अपने विचार प्रभावी ढंग से रखे। प्रथम स्थान पर फ्लूराईन ग्रुप (रितिका गुप्ता, राधिका व प्रिया) द्वितीय स्थान पर सिलिकॉन ग्रुप (स्वाति, तनु वर्मा व तूबा खानम) तथा तृतीय स्थान पर नाइट्रोजन ग्रुप (मोंटी) रहा। गोष्ठी के विषय विशेषज्ञ के रूप में विभाग प्रभारी मौजूद रहे। उनके निर्देशन में रसायन विज्ञान विभाग में गोष्ठी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें