फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने वालों का कैंप में ही होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण शहरों की अपेक्षा गांवों में ज्यादा फैला है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर अब गांव दर गांव कैंप लगाकर लोगों को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। 21 जून से यह अभियान शुरू होगा। खास बात ये रहेगी कि टीका लगवाने वाले लोगों को पूर्व में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। उनके रजिस्ट्रेशन कैंप में ही किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में पायलट प्रोग्राम के तहत पहले कांधला और थानाभवन ब्लाक को लिया गया है। इन दोनों ब्लाक में 10-10 गांवों के कलस्टर बनाए जाएंगे। गांवों में टीकाकरण से पहले तीन दिन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दो दिन तक टीकाकरण किया जाएगा। जागरूकता के लिए ग्राम प्रधान, शिक्षक, कोटेदार आदि की टीम घर-घर जाकर लोगों को टीके के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही जो लोग टीका लगाने से मना करते हैं या बाहर गए हुए हैं या अन्य कोई कारण सामने आता है तो ऐसे लोगों की अलग से सूची तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दूसरी आशा व एएनएम की टीम टीकाकरण करेंगी। टीकाकरण कैंप गांव के प्राथमिक विद्यालय या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान की शुरूआत 21 जून से की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक कलस्टर में चिकित्सकों की दो टीम रहेगी। अगर टीका लगने के बाद किसी को कोई परेशानी होती है, तो चिकित्सकों की टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत टीका लगवाने वाले लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। कैंप में ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें