शामली। अमर उजाला के अभियान एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध से प्रेरित होकर रोटरी क्लब शामली मिडटाउन ने कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखे न जलाने की शपथ ली।
बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए अमर उजाला ने एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है। इस अभियान में रोटरी क्लब शामली मिडटाउन ने कदम बढ़ाए है। रविवार को मां सावित्री हॉस्पिटल पर क्लब ने कार्यक्रम आयोजित कर ग्रीन दिवाली, क्लीन दिवाली मनाने का संकल्प लिया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने लोगों से अपील करते हुए कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। सोशल अवेयरनेस प्रोजेक्ट की थीम रखते हुए उन्होंने बताया कि रोटेरियन ग्लोबल सिटीजन होने के नाते किसी भी ग्लोबल समस्या के निराकरण और समाधान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका में रहते हैं।
क्लब के जोनल सेक्रेटरी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि आतिशबाजी से निकले सूक्ष्म कण और हानिकारक गैस बच्चों से लेकर सभी उम्र के लोगों के लिए नुकसानदायक है। इसलिए आतिशबाजी व पटाखों को नहीं जलाना चाहिए। यह पर्यावरण संरक्षण के लिए हित में है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवाली पर पटाखे न जलाने और दूसरे लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इसके बाद क्लब के सदस्यों ने सीबी गुप्ता कॉलोनी में दिवाली पर पटाखे न जलाने की अपील के साथ लोगों को पत्रक वितरित करते हुए जागरूक किया। मौके पर डॉ. नीलम शुक्ला, वीना अग्रवाल, डॉ. अमित मोहन संगल, सुभाष धीमान, दीपक कौशिक, महेशचंद, संदीप विश्वकर्मा, अभिषेक, अरुण, रोहन, आकाश, अंकुर आदि मौजूद रहे।
सुनो पापा पटाखे न लाना...
फोटो...
शामली। प्यारे पापा पटाखे मत लाना। इस बार हमें एक पेड़ लगाना। जिससे आसान है जीवन बचाना। काम करें ऐसा जिसे देखें जमाना। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ।
नाम - अनुराधा
उम्र - 13 वर्ष
कक्षा - सात (सरस्वती स्कूल)
पता - विवेक विहार टंकी रोड शामली।