हैदराबाद में वेटनरी डाक्टर बिटिया के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद से पूरे देश में सिस्टम के खिलाफ आक्रोश है। समाज के हर तबके की ओर से डाक्टर बिटिया के दोषियों को फांसी देने की पुरजोर मांग उठने लगी। शुक्रवार को हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के हत्याभियुक्तों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराकर पब्लिक की वाहवाही लूट ली। पुलिस के इस कदम की सराहना के साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कानून सम्मत कार्रवाई की पैरवी की है। खासतौर से महिलाओं ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई और कहा कि सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे इस तरह की घटनाएं हो ही नहीं। डाक्टर बिटिया के परिजनों को इंसाफ मिल गया है। महिलाओं ने कहा कि आरोपियों के साथ सही हुआ है। इस तरह की हरकत जो भी करे उसके साथ यही होना चाहिए। महिलाओं ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से ही हैदराबाद उन्नाव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रुक सकती है।
शामली। अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर के गोशाला पर महिलाओं के साथ समूह कर उनके विचार जाने। सबने एक स्वर में कहा कि दुराचारियों का तो यही अंजाम होना चाहिए । हैवानियत करने वालों को हैदराबाद पुलिस ने उनके सही अंजाम तक पहुंचाकर डॉक्टर बिटिया को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। महिलाओं ने कहा कि हर तरफ से आरोपियों को फांसी से भी बदतर सजा की आवाजें बुलंद हो रही थी। सब चाहते थे कि आरोपियों को ऐसी सजा मिले कि फिर से कोई ऐसी हैवानियत करने की सोच भी ना सके। शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किए चारों आरोपियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस ने जो काम किया है वे उसकी प्रशंसा करती हैं। ऐसी कार्रवाई से ही हैदराबाद उन्नाव जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रुक सकती है।
हैदराबाद में हुई घटना से पूरा देश आहत था। हर कोई यही सोच रहा था कि पता नहीं पीड़ित बिटिया को कब न्याय मिलेगा, लेकिन हैदराबाद पुलिस ने पुलिस हिरासत से भाग निकले चारों आरोपियों को उनके सही अंजाम तक पहुंचा दिया है। ऐसे दरिंदों को तो यही सजा मिलनी चाहिए। - अंजली गर्ग, जिलाध्यक्ष वैश्य समाज।
हमारे देश में न्याय में देरी की वजह से ही इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। हैदराबाद पुलिस ने चारो आरोपियों को उनके किए की सही सजा दी है। दुराचारियों का तो यही अंजाम होना चाहिए ताकि कोई ऐसा करने की सोच भी ना सके। - छाया गर्ग, गृहणी
महिला चिकित्सक के साथ जो हैवानियत भरी घटना हुई उसके लिए तो फांसी भी कम थी। हिम्म्त तो देखिए पकड़े जाने के बाद भी चारों भागने की कोशिश में थे। हैदराबाद पुलिस ने चारों आरोपियों को उनके किए की एकदम सही सजा दी। - अनीता आर्य
दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था। उसके आरोपियों को अभी तक भी सजा नहीं मिली। हैदराबाद की घटना के आरोपियों को भी पता नहीं कब तक सजा मिलती, हैदराबाद पुलिस ने उनके किए की तुरंत सजा दी। ऐसे दरिंदों के साथ यही होना चाहिए। हैदराबाद पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस के लिए भी मिसाल पेश की है। - रेखा कश्यप
------------------------------------------------------------------------
आरोपियों को पुलिस ने मार गिराया, सही किया
शामली। समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने भी हैदराबाद पुलिस द्वारा दुष्कर्म के चारों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराए जाने का सही ठहराया है। कहा कि दुष्कर्म पीड़िताओं को इसी तरह के न्याय से न्याय मिलेगा।
जहां वारदात की वहीं न्याय मिला
बदलाव की हवा चल चुकी है अद्भुत, अविश्वसनीय, शानदार, जबरदस्त। आज ये खबर सुनकर दिलबाग बाग हो गया। हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई ने पीड़िता डॉक्टर बेटी को न्याय दिलाया है। जिस स्थान पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था वहीं पर न्याय मिला है। - वीना अग्रवाल, समाजसेवी
यही थी हैवानों की सजा
निर्भया कांड के आरोपियों को सजा में इतनी देर हो चुकी है, न्याय में देरी की वजह से ही इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। हैदराबाद में जो कुछ भी हुआ वही ऐसे हैवानों की सजा थी। - छवि संगल, प्रवक्ता, वीवीपीजी कालेज
ऑन स्पॉट डेट ही उचित निर्णय
ऐसा घिनौना काम करने वालों के लिए तो आन स्पॉट ही मौत उचित निर्णय है, तभी ऐसी घिनौनी सोच रखने वालों के मन में भी आतंक आए। हम नारियों को स्वयं ही राम और स्वयं ही हनुमान बनकर अपनी रक्षा करनी होगी। अन्यथा आज के रावण सीता का अपहरण करते रहेंगे। - प्रवक्ता नीतू त्यागी, प्रवक्ता, विजय सिंह पथिक कालेज।
आरोपियों की यही सजा थी
बेटियों को अपनी रक्षा खुद करनी होगी। उन्हें मन ोसे मजबूत बनना होगा। हैदराबाद की घटना शर्मनाक थी लेकिन वहां की पुलिस ने आरोपियों को जो सबक सिखाया है वही उनकी सजा थी। - मानसी उपाध्याय, छात्रा हिंदू कन्या महिला महाविद्यालय