फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इसी माह महिला परिचालक शामली डिपो में ड्यूटी में आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। इसी माह छह संविदा महिला परिचालक यूपी रोडवेज की बसों में कार्यभार संभालेंगी। दूसरी ओर, संविदा चालकों की भर्ती के लिए अभियान चलाकर आगामी छह, 13 और 20 जून को शामली डिपो में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शामली डिपो समेत सहारनपुर रीजन में महिला परिचालकों की भर्ती की गई थी, जिसमें शामली डिपो में छह महिला परिचालकों को प्रशिक्षण के बाद ड्यूटी कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए थे। शामली डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जून माह में महिला परिचालक शामली डिपो में कार्य प्रभार ग्रहण करेंगीं। उन्होंने बताया कि अनुबंंध के आधार पर सहारनपुर, मुजफफरनगर, खतौली, शामली, छुटमुलपुर आदि डिपो में चालकों की संविदा पर भर्ती के लिए शिविर छह, 13 जून, 20 जून को लगाया जाएगा। चयनित चालकों को प्रशिक्षण के बाद डयूटी पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें