फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट पथाई रेट पर नहीं बनी बात

Sun, 23 Apr 2017 12:23 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पथाई रेट को लेकर ईंट भट्ठा मालिकों और मजदूूरों के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। पथाई रेट पर भट्ठा मजदूर सहमत नहीं हुए और बैठक स्थगित हो गई। अब छह मई को त्रिपक्षीय वार्ता फिर बनत सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में होगी। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर एक बजे बनत के सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन के नेता सतेंद्र किवाना, वेदपाल सिंह हींड, बाबूराम कामरेड की ओर से हरियाणा-पंजाब की तर्ज पर ईंट पथाई रेट 725 रुपये प्रति हजार रुपये दिए जाने की मांग र्की।

इंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग घाटे में चल रहा है। इस साल पिछले साल का 460 रुपये पथाई रेट दिया जाएगा। जिस पर मजदूरों ने कहा कि 725 रुपये से कम पथाई रेट स्वीकार नहीं किया जाएगा। कोई बात नहीं बनती देख सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने बैठक स्थगित कर दी और छह मई को पुन: त्रिपक्षीय वार्ता निर्धारित करने की घोषणा की। मौके पर ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन की ओर से सतेंद्र झाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, महामंत्री सुुनील कुमार गोयल मौजूद  रहे।
विज्ञापन


सभी करों से मुक्त करें
शामली (ब्यूरो)। ईंट भट्ठों को सभी करो से मुक्त करने की मांग को लेकर शामली ईंट निर्माता समिति ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन एडीएम को सौंपा। शामली ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने ईंट भट्टों को सभी करो से मुक्त करने की वकालत की। साथ ही जीएसटी प्रणाली में ईंट भट्ठों को शामिल करने की मांग की है। मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मलिक, महामंत्री सुनील गोयल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, संजय सिंह, सतीश कुमार, वीरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें