फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का होगा विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। व्यापारियों की हुई बैठक में देशभर में आए दिन बढ़ाई जा रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिए जाने की मांग की है। कीमतें कम न होने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। जिसमें बढ़ती कीमतों के कारण आज डीजल-पेट्रोल पर लगभग 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम खाने पीने व रोजाना प्रयोग के आने वाली चीजें जैसे आटा, दाल गैस सिलिंडर चीनी तेल की कीमतें बढ़ गई है। इससे आम व्यापारी व नागरिक प्रभावित हो रहा है। मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि पेट्रोल का डीजल की कीमतों पर अंकुश लगाया जाए, वरना व्यापार मंडल बढ़ी दरों के विरोध में आंदोलन करने पर मजबूर होगा। घरों का रसोई का बजट डगमगा रहा है। केंद्र सरकार कच्चे तेल की कीमत घटने पर अपना उत्पादन शुल्क बढ़ा देने पर रोष प्रकट किया। बैठक में मंडल के प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, जिला संगठन महामंत्री, प्रदीप विश्वकर्मा, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि संगल, मनोज मित्तल, महेश धीमान, सुखपाल धीमान, पवन गोयल, शिवांक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें