फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमूह की मौजूदगी वाला योग कार्यक्रम नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसमूह की मौजूदगी वाला योग कार्यक्रम नहीं होगा
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
- फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। इस बार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जनसमूह की मौजूदगी वाला कोई कार्यक्रम नहीं होगा। इस साल योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और परिवार के साथ योग है। इस थीम के मुताबिक, लोग 21 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से सुबह अपने परिवार के साथ योग दिवस में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भीड़ मौजूदा हालात में जानलेवा साबित हो सकती है। इसलिए इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से मनाया जाएगा। लोग फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम आदि के माध्यम से योग दिवस मनाएंगे। योग दिवस पर जनसमूह की मौजूदगी वाला कोई कार्यक्रम नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऑनलाइन योग करने के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन होने वाले आयोजन के लिए योग साधकों को अभ्यास कराया जाए। लोगों को बताया जाए कि योग और प्राणायाम से हम स्वस्थ रह सकते हैं कोरोना से भी लड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें