फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्नातक में दाखिले के लिए कॉलेजों में मचेगी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जनपद में इस बार यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए मारामारी मचने वाली है। क्योंकि जनपद में केवल दो राजकीय और दो एडेड कॉलेज संचालित है। लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं को प्राइवेट कॉलेजों का रुख करना होगा, जिस कारण उन पर महंगी फीस की मार पड़ेगी।
विज्ञापन

इसी सप्ताह यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट का परिणाम जारी होने वाला है। जनपद में इस बार यूपी बोर्ड में इंटरमीडिएट में लगभग 12 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है, जबकि जनपद में दो राजकीय पीजी कॉलेज और दो एडेड कॉलेज संचालित है। इनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर में केवल 2200 के लगभग सीटें उपलब्ध है।
इसके चलते लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं को प्राइवेट कॉलेजों का रुख करने के साथ ही महंगी फीस की मार पड़ेगी। यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए लगभग 15 मई से मां शाकंभरी विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। राजकीय और एडेड कॉलेजों में बीए, बीएसएसी, बीकॉम की फीस लगभग 1700 रुपये प्रति वर्ष है। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में यह फीस 7000 रुपये से 12000 रुपये तक वसूली जाती है।
विज्ञापन

बीएससी कृषि में मचेगी सबसे ज्यादा मारामारी : पूरे जनपद में बीएससी कृषि केवल शामली के आरके इंटर कॉलेज में संचालित है। कॉलेज में केवल 160 सीटें उपलब्ध है। जबकि दाखिला लेने के लिए शामली जनपद के अलावा बरेली, रामपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत जनपद से भी दाखिला लेने के लिए पंजीकरण कराते हैं। इसलिए दाखिले के लिए सबसे ज्यादा मारामारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें