फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लॉकों में आज होगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के पांच में से तीन ब्लॉकों में शनिवार को घमासान होगा। कांधला, थानाभवन और शामली ब्लॉक में दो-दो प्रत्याशियों में आमने-सामने की टक्कर है। ऊन ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह के सामने नामांकन करने वाले विकास कुमार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है। कैराना में एकल नामांकन होने से भाजपा प्रत्याशी हरशल चौधरी भी निर्विरोध प्रमुख बनेंगे। शनिवार को पूर्वाह्न 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में नाम वापसी का दिन था। ऊन ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह के सामने उन्हीं के गांव पिंडौरा के विकास कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को उन्होंने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। ब्लॉक में केवल भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह का नामांकन रह जाने से उनका निर्विरोध चुने जाना तय है। कांधला, थानाभवन और शामली ब्लॉक में दो-दो नामांकन होने से आमने-सामने की टक्कर होगी।
कांधला में भाजपा प्रत्याशी मांगेराम मलिक की विनोद मलिक, थानाभवन में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका पत्नी दीपक की बेबी पत्नी संजय तथा शामली ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी की मानसी मलिक से कड़ी टक्कर है। शनिवार को तीनों ब्लॉक में मतदान होना है। प्रत्याशियों ने बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रशासन ने भी ब्लॉक कार्यालयों पर मतदान की तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ब्लॉकों का आरक्षण एवं बीडीसी की संख्या
ब्लॉक - आरक्षण - बीडीसी संख्या
थानाभवन - एससी महिला 105
शामली - ओबीसी महिला 74
ऊन - ओबीसी 117
कांधला - अनारक्षित 79
कैराना - अनारक्षित 89
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें