फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें आईं 89, निस्तारित मात्र 14

Wed, 02 Mar 2016 12:54 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना/ऊन। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। 89 शिकायतों में से मात्र 14 शिकायतों का निस्तारण किया। कैराना में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ओपीवर्मा ने कहा फरियादियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में नायब तहसीलदार देवेंद्र पांडे, एएसपी अनिल झा की मौजूदगी फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने फरियादियों को भीड़ लगानी पड़ी। थानाभवन के ग्राम हसनपुर लुहारी के ग्रामीण सलीम, शहजाद, सलीम, कालू, हनीफ, महबूब, जमील, जीशान, शाकिर आदि ने अवगत कराया कि बांझ  पशुओं को नहीं  खरीदने, बेचनेे के लिए सर्वदलीय पंचायत में प्रस्ताव पास हुआ था।

 गांव के कुछ लोगों ने पंचायत के निर्णय के खिलाफ बांझ  पशुओं की खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहसील दिवस में कुल 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 4 शिकायतों का निस्तारण किया गया ।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, नायब तहसीलदार देवेन्द्र पांडे, अमरदीप लाल, एसएचओ गढीपुख्ता, विकास खंड अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा आदि  मौजूद रहे। कैराना तहसील दिवस में डीएम ओपी वर्मा ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। उन्होंने गरीबों, असहायों की शिकायतों को पूर्ण गंभीरता से लेकर निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक प्रत्येक दशा में कार्यालय में बैठकर समस्याओं को निस्तारित करें ताकि फरियादियों की अपनी समस्या का समाधान हो सके। तहसील दिवस में कुल 49 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर 10 का निस्तारण किया गया ।

तहसील दिवस में प्राप्त प्रकरणों की भी गहनता से समीक्षा करते हुए  15 दिन के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण  सिंह, उप जिलाधिकारी कैराना इंद्रसेन यादव, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 शिकायतों का अवगत कराया
कैराना। तहसील दिवस में  इदरीश ने मायापुर रोड स्थित उसके खेत के ऊपर से जा रही  11 हजार की विद्युत लाइन का मुद्दा उठाया। मन्ना माजरा निवासी हिमायू ने चक रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। गय्यूर निवासी तीतरवाड़ा ने राशन कार्ड नहीं बनने, तौफीक निवासी गाजीपुर ने बरसात के मौसम में गिरे मकान पर सहायता नहीं मिलने की शिकायत।

 मनीष कौशिक व मेहरबान अली ने कचहरी स्थित उनके चैंबरों के आगे गंदगी होने की शिकायत की। तहसील दिवस के दौरान रजनीश मित्तल निवासी मोहल्ला पीपलोतला ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मवी के निकट कुछ भू माफिया सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके दुकानें बना रहे हैं।

डीएम के निर्देश पर हलका लेखपाल धर्मपाल पीडब्लूडी के अधिकारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तथा निर्माण कार्य रुकवा दिया। हलका लेखपाल धर्मपाल ने बताया कि मौके पर अतिक्रमण कर रहे लोगों को भगा दिया गया है। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें