फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे दिन भी नहीं निकली धूप, शीतलहर से बनी रही ठिठुरन

Sat, 03 Jan 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में कैराना रोड पर सुबह सांत बजे कोहरे में जाते वाहन । संवाद
विज्ञापन
शामली/चौसाना। नववर्ष के दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर और कोहरा छाया रहने से मौसम में ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में रात में घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहने से ठंड बनी रही। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ठंडी हवा चलती रही। शीतलहर चलने से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले, जिस कारण बाजारों व सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि अगले तीन दिन घना कोहरा छाया रहने और शीतलहर चलने से मौसम ठंडा होने रहने के आसार है।
चौसाना क्षेत्र में दिनभर घने बादलों में सूरज छिपे रहे और ठंडी हवाओं से जनजीवन पर असर पड़ा। लोग दिन में भी अलाव तापकर ठंड से बचने को मजबूर दिखे। ठंड के चलते बाजार और सड़कें सुनसान रही। अलाव के चारों ओर अबुजर, हारून और भूरा आदि समूह में बैठकर आग तापते हुए मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में इस तरह करें बचाव
- सांस, ब्लड प्रेशर, हृदय रोगी व शुगर के मरीज नियमित दवा लेते रहें।
- सुबह-शाम घर से बाहर न निकले।

- घर के अंदर नियमित व्यायाम करते रहें।
- घर से बाहर ऊनी व गर्म कपड़े पहनकर निकले।

- ज्यादा ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करें।
- गुनगुना पानी पीते रहे।

- तरल पदार्थों और मौसमी फलों का सेवन ज्यादा करें।
- मूंगफली, तिल, सूप, गुड़ आदि का सेवन करते रहें।

- कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।

शामली में कैराना रोड पर सुबह सांत बजे कोहरे में जाते वाहन । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें