फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास में दाखिल होने के लिए होती रही मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान मंत्री सुरेश राणा के आवास में जाने के लिए भीड़ जुटी रही। हर कोई भीतर जाना चाहता था, लेकिन व्यवस्था बनाने के लिए केवल बड़े नेताओं और चुनिंदा पदाधिकारियों को ही प्रवेश दिया गया। आवास के बाहर पुलिस को रस्सा लगाकर भीड़ को रोकना पड़ा। मंत्री ने भी लोगों को संबोधित कर व्यवस्था बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोपहर 2.50 बजे थानाभवन पहुंचना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर करीब एक घंटा देरी से हेलीपैड पर उतरा। सीएम के आने से पहले ही बड़ी संख्या में समर्थक मंत्री सुरेश राणा के आवास पर जमा थे। हर कोई आवास में दाखिल होना चाहता था। पुलिस को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आवास के बाहर रस्सा लगाकर लोगों को रोका गया। कई बार कुछ नेताओं ने आवास में जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। गली और आवास के आसपास मौजूद लोगों को हटाने को लेकर पुलिस की नोकझोंक होती रही। सीएम के आने से कुछ देर पहले मंत्री सुरेश राणा ने आवास के बाहर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया। कहा कि सभी लोग उनके अपने हैं। इसलिए व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें