फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस महकमे में मची रही हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महकमे में मची हलचल
विज्ञापन

शामली। यूपी पुलिस में 50 साल की उम्र पार करने वाले भ्रष्ट और अक्षम पुलिस वालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति की स्क्रीनिंग किए जाने के आदेश को लेकर पुलिस विभाग में हलचल मची रही। हालांकि अभी जिले में इस आदेश की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर सूची बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया है कि डीजीपी मुख्यालय ने 31 मार्च 2021 तक 50 साल की उम्र पार करने वालों को इसमें शामिल करके स्क्रीनिंग कर सूची मांगी है। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी शामिल किए जाएंगे। जिले में भी 50 साल की उम्र पार करने वाले पुलिसकर्मी तैनात हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि डीजीपी मुख्यालय का इस तरह का पत्र अभी उनकी जानकारी में नहीं आया है। इस तरह का कोई पत्र मिलता है तो उसमें दिए गए दिशा निर्देशों और मानक के आधार पर पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर सूची बनाई जाएगी। फिलहाल जनपद में पुलिसकर्मियों को चिह्नित करने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें