फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चार्ज लेने को दो डॉक्टरों में तकरार, मरीज रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। सीएचसी पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन चार्ज लेने को लेकर दो डॉक्टरों के बीच तकरार रही। चिकित्सकों की तकरार से मरीज से परेशान रहे। स्थानांतरण के बाद चार्ज लेने पहुंचे चिकित्सक की सीएचसी प्रभारी से जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किरतपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार का स्थानांतरण नजीबाबाद कर दिया। जबकि, नगीना सीएचसी प्रभारी ईश्वरानंद को किरतपुर सीएचसी प्रभारी बनाया गया। ऐसे में बृहस्पतिवार को डॉ. ईश्वरानंद चार्ज लेने किरतपुर सीएचसी पहुंचे। इस दौरान डाॅ. प्रमोद कुमार ने चार्ज छोड़ने से इंकार कर दिया। इस दौरान दोनों चिकित्सकों के आपसी विवाद में स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई रही। काफी मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर फर्श पर बैठे हुए नजर आए। डॉ. प्रमोद का कहना है कि वह नगीना सीएचसी से अभी रिलीव नहीं हुए। बिना रिलीव हुए ही चार्ज लेने आ गए थे। डॉ. प्रमोद कुमार पर स्थानांतरण की कार्रवाई किरतपुर सीएचसी में स्ट्रेचर पर नीचे लिटाकर एक्स-रे करने के मामले में की गई है।
वर्जन : दोनों चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। डॉ. ईश्वरानंद बिना रिलीव हुए ही चार्ज लेने किरतपुर सीएचस पहुंचे थे। डॉ. प्रमोद ने एक, दो दिन में रिलीव होने के लिए कहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज किया गया है। - डॉ. कौशलेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें