फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदला मौसम, छाए बादल, चली ठंडी हवा

विज्ञापन
शामली में रविवार रात छाए कोहरे में गुजरते वाहन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछले छह दिन से लगातार धूप निकलने के बाद रविवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक धूप निकली, दोपहर बाद आकाश में बादल छाए जाने के बाद मौसम ठंडा हो गया। पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान स्थिर हो गया। रात के तापमान में तीन से लेकर चार डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को दिन का तापमान 18 डिग्री और 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिछले एक माह की कड़ाके दार सर्दी के बाद 31 दिसंबर को मौसम मेें बदलाव आया था। पिछले छह दिन बादल और कोहरा खत्म होने के बाद दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही थी। रविवार सुबह दिन निकलते ही सुबह से अच्छी धूप निकली। दोपहर के बाद अचानक आकाश में बादल छाए गए। बादलों में सूर्य के छुप जाने मौसम ठंडा हो गया। 14 किमी प्रतिघंटा पूर्वी से पश्चिमी हवा चलने से मौसम में ठिठुुुरन बढ़ जाने ने एक सप्ताह पुरानी याद दिला दी। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान स्थिर चलता रहा है। रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार रविवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने से सोमवार और मंगलवार और बुधवार को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री पारा लुढ़कने की संभावना है।
मौसम का घटता बढ़ता तापमान
30 दिसंबर--- 11-- 02 डिग्री सेल्सियस
31 दिसंबर-- 13- 04 डिग्री सेल्सियस
01 जनवरी----17- 06 डिग्री सेल्सियस
0 2 जनवरी---- 18- 08 डिग्री सेल्सियस
03 जनवरी-- 19-- 07 डिग्री सेल्सियस
04 जनवरी- 18- 07 डिग्री सेल्सियस
05 जनवरी- 18- 11 डिग्री सेल्सियस

शामली में रविवार सुबह छाई घटा।- फोटो : SHAMLI

शामली में रविवार दोपहर बादलों में छिपा सूरज।- फोटो : SHAMLI

शामली ठंड में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें