फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: राजकीय अस्पताल में चोरी का खुलासा, दो बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के राजकीय अस्पताल में चार दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से चोरी का माल बरामद कर इन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के राजकीय अस्पताल से बीते चार दिन पूर्व बदमाशों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। अस्पताल में हुई चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। चिकित्सक अधीक्षक रामबीर सिंह ने तहरीर देते हुए चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने अस्पताल परिसर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कब्जे से एक कूलर, डस्टबिन, पानी की मोटर और अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए चोरों ने अपने नाम याकूब अली और दूसरे ने भूरा निवासी मोहल्ला खेल कांधला बताया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-

विनय बालियान, दीपक गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें