फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी के मकान में चोरी, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव भभीसा में रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव भभीसा निवासी महिपाल रिटायर्ड फौजी है। महिपाल गांव में अकेले रहते हैं। शुक्रवार को पीड़ित अपने मकान का ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार रात में पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने अपने साथी के साथ मिलकर उसके मकान का ताला तोड़कर वहां रखे 47 हजार रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी कर दी। पीड़ित ने शनिवार को थाने पहुंचकर तीनों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें