फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी यमुना में डूबे युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना में डूबे युवक का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

शामली, कैराना। दो दिन पहले हरियाणा के सनौली निवासी 35 वर्षीय विनोद यमुना में नहाते समय डूब गया था। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी यमुना में डूबे युवक का पता नही चल सका। गोताखोरों की टीम ने सोनीपत के बेग्गा हथवाला तक सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

बुधवार को पितृ अमावस्या पर सनौली निवासी 35 वर्षीय विनोद अपने साथी राजू के साथ यमुना में नहाने आया था। यमुना में नहाते समय दोनों युवक डूबने लगे तो वहां मौजूद गोताखोरों ने राजू को यमुना से बाहर निकाल लिया था, जबकि विनोद का कहीं पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार को भी गोताखोरों ने यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया था। विनोद का पता नहीं चलने पर शुक्रवार को हरियाणा के सरकारी गोताखोर राजकुमार ने चार अन्य गोताखोरों और विनोद के दो परिजनों को साथ लेकर मोटर बोट के सहारे सोनीपत के बेग्गा हथवाला तक सर्च अभियान चलाया। शाम करीब छह बजे गोताखोरों की टीम लौट आई। गोताखोर राजकुमार ने फोन पर बताया कि सोनीपत के बेग्गा हथवाला तक सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन विनोद का पता नहीं चल सका। सोनीपत के बेग्गा हथवाला पर जाल बंधवाया गया है। अगर विनोद वहां तक बहता हुआ पहंच जाए तो जाल में फंस जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें