फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कांधला के युवक की मौत

Mon, 23 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला । कांधला कस्बे के तीन युवक पानीपत में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक घायल की रविवार सुबह दिल्ली के निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार दोपहर उसका शव कांधला लाने पर सुपुर्द ए खाक किया गया। इस हादसे से परिवार के लोगो में मातम पसरा हैै। 
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मोलानाना निवासी तीन दोस्त परवेज (27), शहजाद, (25) और वाजिद (20) पानीपत में एक दुकान पर गैस वेल्डिंग का कार्य करते हैं। तीनों मित्र एक साथ ही रह रहे थे। । शनिवार शाम तीनों दुकान से काम समाप्त करने के बाद अपने कमरे पर जा रहे थे । तभी परवेज ने कहा कि मेरी ससुराल गोहाना रोड पर है ।

शाम का खाना वहीं पर खाएंगे। इसके बाद सिटी बस से तीनों गोहाना रोड पर जा रहे थे। बस से उतरते वक्त थ्रीव्हीलर ने परवेज को टक्कर मार दी । जोरदार टक्कर लगने के कारण परवेज शहजाद और वाजिद के ऊपर जा गिरा। इस कारण बस की चपेट में आने पर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को पुलिस ने पानीपत के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराकर परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। तीनों घायलों की हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। रविवार सुबह उपचार के दौरान परवेज की मौत हो गई। दोपहर को उसका शव कांधला आने के बाद गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उधर, हादसे मे घायल शहजाद की हालत भी चिंताजनक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें