फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री से बनाए जा रहे श्मशान घाट

Sun, 22 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में श्मशान घाटों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसका खुलासा जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गढ़ीपुख्ता में मिला। मानक के अनुसार निर्माण सामग्री उपयोग न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार का भुगतान और अवर अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने का  आदेश दिया है। 
विज्ञापन


शनिवार को डीएम विकास कार्यों का निरीक्षण करने गढ़ीपुख्ता पहुंचे। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता में दो करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट पर निर्माण कार्य चल रहा है।

डीएम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कराई गई दीवार का निरीक्षण किया, तो उसमें सीमेंट बेहद कम मिला। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अवर अभियंता से स्पष्टीकरण कॉल कर लिया, क्योंकि उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया। साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोकने का आदेश भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ऊन-झिंझाना मार्ग  पर इंटरलॉकिंग बिछाने में मानकों का ध्यान हीं रखा गया। उसको लेकर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें