फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में लोहे के पुल को ऊंचा उठाने का काम शुरू

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर होता र्निमाण कार्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग के विद्युतीकरण के तहत अगले 15 दिन में शामली रेलवे स्टेशन पर स्थित लोहे के पुल को ऊंचा उठाने का कार्य पूरा हो जाएगा। उत्तर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अफसरों के मुुताबिक 6.65 मीटर लोहे की पुल की ऊंचाई होगी। मौजूदा समय में रेलवे के पुल की ऊंचाई 4.90 मीटर है। बृहस्पतिवार को दिल्ली मंडल से उत्तर रेलवे के इंजीनियरिग विभाग ने शामली रेलवे स्टेशन पर स्थित लोहे के पुल को ऊंचा उठाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग का दोहरीकरण विद्युतीकरण प्रस्तावित है। विद्युतीकरण और दोहरीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये धनराशि का रेलवे बजट में प्रावधान किया गया है। विद्युतीकरण के तहत दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर एकमात्र लोहे के पुल को ऊंचा उठाने कार्य प्रस्तावित है। बृहस्पतिवार को पुल को ऊंचा उठाने के लिए लोहे का सामान भी उपलब्ध हो गया है। दोपहर को दिल्ली मंडल की इंजीनियरिंग विभाग की टीम शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर पुल को ऊंचा उठाने का कार्य शुरू कर दिया है।
दिल्ली मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के अधिशासी अभियंता हरज्ञान सिंह ने बताया कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग के विद्युतीकरण के तहत एकमात्र लोहे के पुल को ऊंचा उठाने का काम शुरू हो गया है। अगले 15 दिन में पुल को उठाने का पूरा किया जाएगा। शामली रेलवे पुल की ऊंचाई रेलवे लाइन से 4.90 मीटर है, जो विद्युतीकरण के उद्देश्य से बहुत कम है। विद्युतीकरण के तहत पुल की ऊंचाई 6.65 मीटर हो जाएगी। उन्होंनेे बताया कि पुल को ऊंचा उठाने का काम अगले 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोहे के पुल को ऊंचा उठाने के बाद विद्युतीकरण का टेंडर छोड़ा जाएगा। उसके बाद कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें