फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंभालका में शामली बाईपास के फ्लाईओवर पर पिलर रखने का काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकास परियोजनाओं की बदौलत जिले की सूरत अगले वर्ष बदल जाएगी। जिले के प्रस्तावित ज्यादातर हाईवे और शामली बाईपास बनकर तैयार हो जाएंगे। दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे के शामली बाईपास पर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। निर्माण एजेंसी फ्लाईओवरों को निर्धारित समय में पूरा करने में जुटी हैं। मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका में शामली बाईपास के फ्लाईओवर पर पिलर रखने का काम शुरू हो गया है। हाईवे को बंद करके दोनों साइड से यातायात को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे और उनके बाईपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास बलवा से शुरु होकर सिभांलका, सेहटा, शामली तहसील के पास से होते हुए सहारनपुर हाईवे पर साईंधाम मंदिर के पास निकलेगा। बाईपास पर सिंभालका में मेरठ-करनाल हाईवे पर, सेहटा गांव में भौराकलां मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण एजेंसी कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी का निर्माण कार्य देख रहे जितेंद्र बालियान ने बताया कि सिंभालका गांव के बाहर शामली बाईपास का फ्लाईओवर का संपर्क मार्ग का निर्माण का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दो माह में सिंभालका फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। थानाभवन कस्बे में पुलिया का कार्य छोड़कर शामली से लेकर जंधेडा फाटक के पास तक हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है।
जिले में निर्माणाधीन हाईवे के फ्लाईओवर और पुल
1. दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास
- बलवा में रेलवे का फ्लाओवर, सिंभालका गांव से बाहर मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर, सेहटा में शामली भौराकलां मार्ग पर फ्लाईओवर।
2. पानीपत-खटीमा हाईवे का शामली बाइपास
-बलवा के सामने पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर, जगनपुर कंडेला में फ्लाईओवर, कैराना में यमुना नदी पर चार लेन का पुल, बनत बाईपास में कृष्णा नदी पर फ्लाईओवर, बनत में जलालपुर मार्ग पर पुल-
विज्ञापन
विज्ञापन

3. मेरठ- करनाल हाईवे का शामली बाईपास
टपराना में फ्लाईओवर, बधेव और मुंडेट कलां के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर, शामली- गोहरनी के पास रेलवे का फ्लाईओवर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें