शामली। जिले के मेरठ- करनाल हाईवे के पास रोटन गांव में शामली के टेक्सटाइल पार्क में नोएडा और पानीपत के उद्यमी अपना उद्योग लगाने को तैयार है। पार्क की भूमि पर चचहारदीवारी का निर्माण पूरा हो गया है। पहले चहारदीवारी के साथ कौशल विकास केंद्र और अनुसंधान केंद्र को विकसित करने का काम किया जाएगा। अगले माह अप्रैल में सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
छह माह पूर्व उत्तर प्रदे्श शासन से 27 एकड़ भूमि में जिले के रोटन गांव में पानीपत और लुधियाना की तर्ज पर शामली टेक्सटाइल पार्क की मंजूरी हुई है। 50 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले पार्क के लिए भूमि पहले ही खरीदी जा चुकी है। पार्क में बुनाई, रंगाई, छपाई और परिधान सहित 17 उत्पादन इकाइयां लगाई जाएगी। जिले में 726 करोड़ रुपये के निवेश से पहला निजी टेक्सटाइल पार्क स्थापित किया जाएगा। शामली प्रोजेक्ट-लोनेक्स टेक्सटाइल पार्क दिसंबर 2025 तक चालू होने की संभावना है। शामली टेक्सटाइल पार्क डवलपर रविभूषण अरोरा ने बताया कि टेक्सटाइल पार्क की भूमि की चहारदीवारी का काम मुख्य रोड पर काम पूरा हो गया है। नोएडा - पानीपत के उद्यमी अपना उद्योग लगाएंगे। अप्रैल माह में पार्क की भूमि में सीसीसड़क, स्किल डवलमेंट सेंटर और अनुसंधान केंद्र को विकसित करने और प्लाटिंग कार्य शुरु होगा।
उन्होंने बताया कि पार्क में बिजली व्यवस्था के लिए 14 किमी बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर स्वीकृति के लिए बिजली विभाग से एस्टीमेट अगले सप्ताह मिलने की संभावना है। इसके बनने से पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।े