शामली। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में बतौर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय योजना का शुभारंभ होने से श्रमिकों, निराश्रित एवं अनाथ बच्चों को भी शिक्षित करके आगे बढ़ाया जाएगा।
शुक्रवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय योजना को आज लागू करके श्रमिकों, निराश्रित एवं अनाथ बच्चों को भी शिक्षा देेेेने का काम किया है। मुख्य अतिथि द्वारा परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। विधायक विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि उद्योगों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने जिला पंचायत विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अवगत कराया। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृति पत्र वितरण किए। पटेल सेवा संस्थान शामली को खादी उत्पादन में कंबल उत्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मोर्य ने विश्वकर्मा श्रम योजना के 25 लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पुस्तिका का विमोचन एवं 248 स्वयं सहायता समूह तथा 11 ग्राम संगठनों 2 संकुल स्तरीय संघ को डेमो चेक के रूप में 121.739 लाख की धनराशि के चेक वितरित किए गए। खेती किसानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों एवं मेधावी बालिकाओं एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में डीएम अखिलेश सिंह, सीएमओ संजय भटनागर, प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विकास मलिक को सम्मानित किया
शामली। उत्तर प्रदेश स्थापना स्थापना दिवस के मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र शामली के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास कुमार मलिक को गन्ने के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर विकास कुमार मलिक को गन्ने के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। गन्ने मे ट्रेंच विधि एवं जल संरक्षण के विभिन्न तकनीकी को क्षेत्र में निरंतर रूप से लागू कराया जा रहा है।
शामली कैराना रोड पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छा- फोटो : SHAMLI
शामली कैराना रोड पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छा- फोटो : SHAMLI
शामली कैराना रोड पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में प्रत्रिका का विमोचन करते मुख्यअतिथी- फोटो : SHAMLI
शामली कैराना रोड पर आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में भाग लेती गणमान्यलोग- फोटो : SHAMLI