फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में रेहड़े पर तड़पती रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में रेहड़े में तड़पती रही महिला
विज्ञापन

कांधला (शामली)।
कस्बे के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिला काफी देर तक रेहड़े में तड़पती रही। बाद में महिला चिकित्सक ने पीड़िता को मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता ने रास्ते में नवजात को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खैल निवासी जमील की पुत्री शहजादी अपने पति के साथ मायके में रह रही है। मंगलवार शाम को महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसका पिता और मां रेहड़े में लेकर कस्बे के राजकीय अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स ने कुछ देर बाद महिला की हालत खराब होने और अस्पताल में संसाधनों की कमी का हवाला देकर इलाज करने से मना कर दिया। विवश होकर माता-पिता ने पीड़ित महिला को रेहड़े में लिटाया और रेफर स्लिप का इंतजार करते रहे। इसी बीच महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों के हंगामा करने के बाद महिला चिकित्सक ने पीड़िता को मुजफ्फरनगर के लिए एंबुलेंस बुलाई। पीड़ित परिजन पीड़िता को 102 एंबुलेंस से मुजफ्फरनगर के लिए चल दिए। रास्ते में ही महिला ने नवजात को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद ही नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने घर पहुंचकर गमगीन माहौल में नवजात के शव को दफना दिया। बुधवार को परिजनों अस्पताल में पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया। चिकित्साधीक्षक के समझाने पर परिजन शांत हुए। इस मामले में चिकित्साधिकारी डाक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि गर्भवती महिला की हालत बहुत ही नाजुक थी, इसलिए महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। रेफर करने में कोई देरी नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें